निजी, विदेशी बैंकों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के वेतनमान के लिए RBI ने जारी किए नए नियम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी, निजी, लघु वित्त, भुगतान बैंक और स्थानीय क्षेत्र बैंकों के पूर्णकालिक निदेशकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के वेतनमान से जुड़े नए नियम सोमवार को जारी कर दिए। केंद्रीय बैंक के ये नए दिशानिर्देश आगामी अप्रैल से लागू होंगे। रिजर्व बैंक ने कहा कि उपरोक्त श्रेणी के बैंक अपने सभी कर्मचारियों के लिए समग्र वेतन प्रणाली को अपनाना चाहिए और इसकी वार्षिक समीक्षा भी करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: बॉम्बे हाई कोर्ट ने RBI से पूछा, PMC बैंक के जमाकर्ताओं की मदद के लिए क्या कदम उठाए?

केंद्रीय बैंक ने कहा कि यदि वेतनेत्तर भुगतान, तय वेतन का 200 प्रतिशत तक होता है तो इसका कम से कम 50 प्रतिशत भुगतान नकद राशि से इत्तर अन्य साधनों में होना चाहिए। यदि वेतनेत्तर भुगतान 200 प्रतिशत से अधिक होता है तो इसका 67 प्रतिशत हिस्सा गैर-नकद तरीकों से होना चाहिए। केंद्रीय बैंक ने कहा कि उपरोक्त श्रेणी के बैंक जो भी नीति अपनाए उसमें तय भुगतान, अनुलाभ, प्रदर्शन बोनस, गारंटीड बोनस, शेयर से जुड़े अनुलाभ, पेंशन और ग्रेच्युटी इत्यादि सब शामिल होने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Chhath Puja पर सियासी रार, कृत्रिम तालाब और गानों पर उद्धव और राज ठाकरे की पार्टी की आपत्ति

पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

Quick Sweet Recipe: ब्रेड और चॉकलेट से बनाएं ये टेस्टी डेजर्ट, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

IIT Kharagpur में शुरू होंगे NMC से मान्यता प्राप्त MD कोर्स, बना देश का पहला संस्थान