RBI ने IMF और विश्व बैंक की नीति निर्धारण प्रक्रिया पर नहीं दी कोई राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2019

भुवनेश्वर। रिजर्व बैंक ने विकासशील देशों के संबंध में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्वबैंक की नीति निर्धारण प्रक्रिया के बारे में कोई राय नहीं दी है। रिजर्व बैंक के अधिकारियों ने सोमवार को यह स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक के कार्यकारी निदेशक रवि मिश्रा की टिप्पणी उनका निजी मत है।

मिश्रा ने कलिंग साहित्य महोत्सव में रविवार को कहा था कि आईएमएफ और विश्वबैंक जैसे बहुपक्षीय संस्थानों को निर्णय लेने से पहले विकासशील देशों के साथ परामर्श करना चाहिये। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह रिजर्व बैंक की आधिकारिक राय नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Spain ने किया Team का ऐलान, Real Madrid के सितारे बाहर, Lamine Yamal पर खेला बड़ा दांव

World Cup से पहले Lionel Messi के Last Match में ड्रामा, चोट की आशंका से मैदान छोड़ा

सेबी का Options Trading पर बड़ा दांव, Live Market में जुड़ेंगे नए Strike Price

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल