RBI ने बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति में बदलाव का प्रस्ताव दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2026

भारतीय रिजर्व बैंक ने बुधवार को बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति को नियंत्रित करने वाले नियमों में बदलाव का प्रस्ताव दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मौजूदा निर्देशों की व्यापक समीक्षा के बाद नेट ओपन पोजिशन (एनओपी) के नियमों में संशोधन किए गए हैं।

रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि वह सभी विनियमित संस्थाओं में इनका समान रूप से कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगा। संशोधनों में ऑफशोर/ऑनशोर के लिए अलग-अलग एनओपी गणना को खत्म करना और विदेशी परिचालनों से मिले संचित अधिशेष को एनओपी में शामिल करना शामिल है। इसमें वास्तविक एनओपी पर विदेशी मुद्रा जोखिम पूंजी शुल्क बनाए रखने और एनओपी की गणना के लिए शॉर्टहैंड पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव भी दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Putin से पहले भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति, Zelensky के करीबी ने दिल्ली में Jaishankar और Doval से की मुलाकात

SRH vs CSK Pitch Report: हैदराबाद में कैसा होगा पिच का मिजाज? बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों को मिलेगी मदद

दोस्त Trump ने कतर दिये Netanyahu के पर, Lebanon पर बमबारी नहीं कर पाएँगे इजराइली विमान, दुनिया हैरान

Tripura TTAADC चुनाव में Pradyot की जीत, बोले- यह मेरे लोगों और समुदाय की विजय है