RBI ने स्विफ्ट से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने पर 36 बैंकों पर लगाया जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विफ्ट प्रणाली से जुड़े नियमों का समयबद्ध पालन नहीं करने के चलते सरकारी, निजी और विदेशी बैंकों समेत कुल 36 बैंकों पर 71 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्विफ्ट एक वैश्विक संदेश सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग वित्तीय इकाइयों के लेनदेन में किया जाता है।

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने इसी प्रणाली का दुरुपयोग करके पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। रिजर्व बैंक ने जिन बैंकों पर जुर्माना लगाया है उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, सिटी यूनियन बैंक, एचएसबीसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने भारतीय स्टेट बैंक समेत चार बैंकों पर लगाया जुर्माना

यह जुर्माना एक करोड़ रुपये से लेकर चार करोड़ रुपये तक का है। रिजर्व बैंक ने इस संबंध में 31 जनवरी 2019 से 25 फरवरी 2019 के बीच विभिन्न बैंकों को आदेश जारी कर यह जुर्माना लगाया।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप