US Dollar के मुकाबले Rupee 29 पैसे मजबूत, 94.62 के स्तर पर पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2026

 रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 29 पैसे मजबूत होकर 94.62 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर की मांग पर अंकुश लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिला। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, बुधवार को सार्वजनिक अभिदान के लिए खुले जियो के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से जुड़े विदेशी डॉलर प्रवाह से भी रुपये को समर्थन मिला। 

रुपया सोमवार को दो पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो 94.91 पर बंद हुआ था। दशहरा के कारण मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक मामूली 0.06 प्रतिशत बढ़कर 101.58 पर आ गया।

 घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 665.10 अंक चढ़कर 74,518 अंक पर जबकि निफ्टी 188.40 अंक की बढ़त के साथ 23,077.35 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.42 प्रतिशत बढ़कर 110.33 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,148.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank Confidential Data Leak | HDFC बैंक पर छाया बड़ा संकट! दो वरिष्ठ अधिकारियों पर लगा गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, बैंक ने बिठाई आंतरिक जांच

ICC Women U19 T20 World Cup शेड्यूल जारी, 22 जनवरी को West Indies से भिड़ेगा भारत

Asian Para Games में Sheetal Devi और पायल नाग ने जीता तीरंदाजी में रजत पदक

CAQM ने दिल्ली NCR में लागू किया GRAP 1, प्रदूषण रोकथाम के लिए जारी किए निर्देश