Asian Para Games में Sheetal Devi और पायल नाग ने जीता तीरंदाजी में रजत पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

शीतल देवी और पायल नाग की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में फाइनल में हारने के कारण रजत पदक हासिल किया जबकि स्वाति चौधरी और आदिल मुहम्मद नजीर अंसारी ने मिश्रित टीम डब्ल्यू1 रिकर्व में कांस्य पदक जीता। जन्म से ही बिना हाथों वाली शीतल तथा हाथ और पांव से दिव्यांग पायल स्वर्ण पदक के मुकाबले में चीन की जू ज़ुएक़िंग और झाओ जिंग से 141-150 से हार गईं। भारतीय खिलाड़ी शुरू से ही चीन की खिलाड़ियों के सामने संघर्ष करती हुई दिखी।

शीतल ने इस स्पर्धा में लगातार दूसरा रजत पदक जीता है। पिछले एशियाई पैरा खेलों में उन्होंने सरिता देवी के साथ जोड़ी बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। व्यक्तिगत स्पर्धा में भी वह स्वर्ण पदक की दावेदार हैं।

जम्मू और कश्मीर के किश्तवार जिले में बसे लॉइधर गांव की रहने वाली शीतल फोकोमेलिया नामक एक दुर्लभ जन्मजात स्थिति के कारण भुजाहीन पैदा हुई थी। आठ साल की उम्र में पायल 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गई जिससे उनके हाथ और पांवों को काटना पड़ा था। इस बीच तोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की पुरुष युगल जोड़ी कांस्य पदक से चूक गई।

उन्हें चीन के ऐ शिनलियांग और झांग यिचेंग से 153-154 से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच स्वाति और आदिल की जोड़ी ने मिश्रित टीम डब्ल्यू1 रिकर्व में कांस्य पदक जीता। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी कोरिया की किम ओक गियुम और पार्क होंग जो से 2 . 6 से हार गई।

ड्रॉ में तीन ही टीमें होने के कारण कांस्य पदक का मुकाबला नहीं खेला गया। कोरिया ने चीन को शूटआफ में 5 . 4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

प्रमुख खबरें

SRF का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़ा, एमपी में लगाएगी 600 करोड़ का नया संयंत्र

Uttarakhand के Madrasas में शुक्रवार की छुट्टी खत्म, अब Sunday को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

Manjinder Singh Sirsa ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, लगाया देश में अशांति फैलाने का आरोप

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट: सेंसेक्स 143 अंक टूटा, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले ही दिन मिला बंपर रिस्पॉन्स