RBI ने किया बड़ा बदलाव, 16 दिसंबर से 24 घंटे कर सकेंगे NEFT ट्रांजैक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 07, 2019

मुंबई। रिजर्व बैंक ने डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कोष हस्तांतरण प्रणाली (एनईएफटी) के जरिए चौबीसों घंटे लेन-देन की सुविधा 16 दिसंबर से शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की। रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि अब एनईएफटी के तहत लेन-देन की सुविधा अवकाश समेत सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी। एनईएफटी लेन-देन का निस्तारण सामान्य दिनों में सुबह आठ बजे से शाम सात बजे के दौरान तथा पहले एवं तीसरे शनिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक घंटे के आधार पर किया जाता है।

रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा कि एनईएफटी लेन-देन को चौबीसों घंटे, सातों दिन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। रिजर्व बैंक ने सभी सदस्य बैंकों को नियामक के पास चालू खाते में हर समय पर्याप्त राशि रखने को कहा है ताकि एनईएफटी लेन-देन में कोई व्यवधान नहीं हो। केंद्रीय बैंक ने कहा कि सभी बैंकों को सुचारू तरीके से एनईएफटी लेन-देन सुनिश्चित करने के लिये सभी आवश्यक बुनियादी संरचनाएं दुरुस्त रखने का निर्देश भी दिया गया है। उसने कहा कि बैंक एनईएफटी में किये गये बदलाव के बारे में उपभोक्ताओं को सूचित कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक पहले ही एनईएफटी तथा आरटीजीएस लेन-देन पर शुल्क समाप्त करने का निर्णय ले चुका है।

प्रमुख खबरें

मॉनसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ा, Lok Sabha और Rajya Sabha अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Strait of Hormuz पर US का पूर्ण कब्जा, Donald Trump बोले- ईरान अब Middle East का दादा नहीं रहा

Dengue Platelets Danger: डेंगू में कब गिरती है प्लेटलेट्स? जानिए ये Critical Signs और डॉक्टर की सलाह

UPI Payments पर फिर लग सकता है MDR, सरकार कर रही है विचार, जानिए क्या बदलेगा