RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक की हुई शुरुआत, छह जून को होगा खुलासा, मिल सकती है जनता को राहत

By रितिका कमठान | Jun 04, 2025

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिनों की बैठक बुधवार से शुरू हो चुकी है। चार जून से ये बैठक शुरू हुई है, जो मुंबई में हो रही है। ये बैठक नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला लेगी। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद इसके फैसलों की घोषणा छह जून को होनी है। इस बैठक के बाद केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा बैठक के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे।

ब्याज दर में कटौती की संभावना

समिति की बैठक से पहले ही भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट भी सामने आई है। इस रिपोर्ट में भारतीय स्टेट बैंक ने संभावना जताई है कि बैठक में आरबीआई की समिति ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। ब्याज दरों में 50 आधार अंक तक कटौती हो सकती है। भारतीय स्टेट बैंक ने रिपोर्ट में बताया है कि अगर ये कटौती होती है तो इससे क्रेडिट साइक्ल को पुनर्जीवित किया जा सता है। ये अर्थव्यवस्था को मजबूती देने कि दिशा में अहम कहम साबित हो सकता है। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ढील देने के लिए ब्याज दरों में 100 आधार अंकों तक कटौती की जा सकती है।

 

फरवरी और अप्रैल में हुई थी ब्याज दरों में कटौती 

बता दें कि इससे पहले एमपीसी बैठक में केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती की थी। इस कटौती के बाद रेपो रेट में गिरावट आई थी। रेपो रेट 6.25 से घटकर 6 प्रतिशत हो गया था। बता दें कि ये बैठक इस वर्ष 7,8 और 9 अप्रैल को हुई थी। 

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है