RBI की पूंजी भंडार वित्तीय व्यवस्था ठीक करने में उपयोग हो: सुब्रमणियन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

बेंगलुरू। पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में पूंजी है। लेकिन इस धन का उपयोग वित्तीय व्यवस्था को ठीक करने में किया जाना चाहिए। ना कि वित्तीय घाटे को पूरा करने या सरकार के खर्च का वित्त पोषण करने में। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि आर्थिक सिद्धांत कहते हैं कि बचत का उपयोग मौजूदा खर्च के लिए नहीं करना चाहिए, बल्कि दीर्घावधि निवेश के लिए किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: RBI सरकार का ही हिस्सा, संस्थान की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाया: गडकरी

उल्लेखनीय है कि आरबीआई के पास 9.59 लाख करोड़ रुपये का पूंजी भंडार है। ऐसी खबरें रही हैं कि सरकार इसका एक तिहाई हिस्सा लेना चाहती है। रिजर्व बैंक के सदस्य स्वामीनाथन गुरुमूर्ति के बयान को लेकर पीटीआई-भाषा के एक सवाल पर सुब्रमणियन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह उन लोगों में से हैं जो नई वैकल्पिक धारणाओं को व्यक्त कर रहे हैं। मेरा मानना है कि एक अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए हमें उसके साथ जुड़ना चाहिए। मेरे साथ, हम सभी को उनके दृष्टिकोण के साथ जुड़ना होगा। मेरा वादा है मैं उसके साथ जुड़ंगा।’’

प्रमुख खबरें

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर