श्रीलंका ने 40 करोड़ डॉलर मुद्रा अदला-बदली को लेकर RBI से करार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2020

कोलंबो। भारतीय रिजर्व बैंक ने श्रीलंका को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए यहां आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस कदम से श्रीलंका के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत किया जा सकेगा। भारतीय उच्चायोग ने बयान में कहा कि मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था नवंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगी। श्रीलंका ने अप्रैल में कहा था कि उसने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के ढांचे के तहत रिजर्व बैंक से 40 करोड़ डॉलर का मुद्रा अदला-बदली करार किया है।

इसे भी पढ़ें: सरकार संग किस बात पर थी RBI के पूर्व गवर्नर की अनबन, उर्जित पटेल के किताब ने खोले कई राज

इससे श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत हो सकेगा और कोविड-19 महामारी से प्रभावित देश में वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित हो सकेगी। मई में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भारत से 1.1 अरब डॉलर की विशेष मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए अतिरिक्त आग्रह किया था। भारतीय मिशन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा किकि भारतीय रिजर्व बैक ने श्रीलंका को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर लिए हैं। यह सुविधा नवंबर, 2022 तक उपलब्ध होगी। ट्वीट में कहा गया है कि कल ऋण भुगतान की समयसारिणी में पुनर्गठन पर चर्चा के बाद यह घटनाक्रम दर्शाता है कि भारत कोविड-19 के बाद श्रीलंका के आर्थिक पुनरोद्धार को लेकर प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में पत्थर खदान दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Pakistan में बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, बचाव के प्रयास जारी

किसान संगठन ने ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए Kangana Ranaut से माफी मांगने को कहा

Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने पर BJP का रिएक्शन, कहा- वहां से भी हारकर, वो जगह भी छोड़ेंगे