किसान संगठन ने ‘अपमानजनक’ टिप्पणी के लिए Kangana Ranaut से माफी मांगने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2024

संयुक्त किसान मंच (एसकेएमच) ने बृहस्पतिवार को मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार कंगना रनौत से कहा कि वह 2020-2021 के कृषि कानून विरोधी आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ कथित ‘‘अपमानजनक’’ टिप्पणी के लिए माफी मांगें।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020-2021 में हुए किसान आंदोलन के दौरान, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने पंजाब की एक महिला किसान की कथित तौर पर गलत पहचान की थी और उन्हें बिलकीस बानो बताया था।

कंगना ने कथित तौर पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (उस समय ट्विटर) पर पोस्ट साझा किया था जिसमें आरोप लगाया था कि ‘‘शाहीन बाग दादी’’ भी नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों के आंदोलन में शामिल हुईं। बाद में कंगना ने अपने पोस्ट को हटा दिया था।

चौहान ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि राज्य में 70 प्रतिशत मतदाता किसान हैं, राज्य के सांसदों ने पिछले 10 वर्षों के दौरान उनके मुद्दों को कभी नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि एसकेएम मौजूदा चुनाव में उन उम्मीदवारों का समर्थन करेगा जो किसानों के हित की वकालत करेंगे।

चौहान ने कहा, ‘‘हम मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को समर्थन देंगे क्योंकि वह एसकेएम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने विधानसभा में किसानों के मुद्दे उठाए हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Chunav: तीसरे चरण में 68.39 फीसदी वोटिंग, Naharpura में सबसे ज्यादा मतदान

शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारना बेहद जरूरी, Shahjahanpur में बोलीं Anandiben Patel

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 2 की मौत और 52 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद

असम में विनाशकारी Flood की जांच CBI से कराने की मांग, केंद्र को पत्र भेजेगी सरकार