रिजर्व बैंक ने आचार्य के इस्तीफे की खबरों को अफवाह बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के इस्तीफे की खबरों को गलत तथा अफवाह बताया। रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस तरह की खबरें की आचार्य ने भी इस्तीफा दे दिया है आधारहीन और गलत हैं।’’ 

गवर्नर पद से उर्जित पटेल के इस्तीफे के तुरंत बाद इस तरह की चर्चा चलने लगी कि आचार्य भी पद छोड़ रहे हैं। आचार्य ने 26 अक्टूबर को अपने भाषण में रिजर्व बैंक की स्वायत्तता को कायम रखने पर जोर दिया था। आचार्य रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीति विभाग के प्रमुख हैं। 

यह भी पढ़ें: उर्जित पटेल ने RBI गवर्नर पद से दिया इस्तीफा

उन्होंने अपने 90 मिनट के भाषण में कहा था कि यदि केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता से समझौता किया जाता है तो बाजार की स्थिति खराब हो जाएगी। आचार्य ने कहा था कि स्पष्टया उन्हें इस भाषण के लिए गवर्नर पटेल का समर्थन है।

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति