आरबीआई ने बैंकों से कहा, कंपनियों की कर्ज सुविधा की बार-बार समीक्षा से बचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2020

नयी दिल्ली।कंपनियों को ऋण सुविधा में बार-बार किए जाने वाले बदलावों से भारतीय रिजर्व बैंक चिंतित है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को शहरी सहकारी बैंकों और लघु वित्त बैंकों सहित सभी बैंकों से कहा कि वे बिना किसी उचित वजह के बार-बार ऋण सुविधा की अनौपचारिक तौर पर लघु समीक्षा से बचें। उद्योग सूत्रों का कहना है कि रिजर्व बैंक ने यह निर्देश इन शिकायतों के बाद दिया है कि बैंक कंपनियों से ऊंचा भिन्न ब्याज वसूल रहे हैं और सरकार की संकट में फंसे उद्योगों को मदद की घोषणा के अनुरूप पर्याप्त वित्तीय समर्थन नहीं उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video