RBI VRRR Auction: बैंकों की सुस्त प्रतिक्रिया से 7 लाख करोड़ की नीलामी हुई पस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2026

 भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 30 दिन की परिवर्तनीय दर रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी को बैंकों से कमजोर प्रतिक्रिया मिली। बैंकिंग प्रणाली में अतिरिक्त नकदी होने के बावजूद नीलामी में मिली बोलियां तय राशि से काफी कम रहीं। वीआरआरआर नीलामी एक मौद्रिक नीति घटक है, जिसका इस्तेमाल केंद्रीय बैंक बैंकिंग प्रणाली से अतिरिक्त नकदी को बाहर निकालने के लिए करता है।

फिलहाल बैंकिंग प्रणाली में करीब 10.73 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी होने का अनुमान है। बैंकिंग प्रणाली में विशेष विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) जमा योजना के तहत बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा आने के बाद आरबीआई ने नकदी को बाहर निकालने के उपाय तेज कर दिए हैं।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, उसके विशेष विदेशी मुद्रा उपायों के तहत 31 अगस्त तक 136.38 अरब डॉलर जुटाए गए। केंद्रीय बैंक ने अगस्त से लेकर सितंबर में अब तक 32 वीआरआरआर नीलामियां की हैं। इनकी अवधि एक दिन से लेकर 14 दिन तक रही है।

प्रमुख खबरें

Air India Express की Flight में Engine Oil स्तर गिरा, Kochi Airport पर कराई गई Emergency Landing

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी