RBI बांड खरीद के जरिये बैंकिंग प्रणाली में डालेगा 12,500 करोड़ की पूंजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 20 जून को बांड खरीद के जरिये बैंकिंग प्रणाली में 12,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगा। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि नकदी की स्थिति की समीक्षा तथा आने वाले समय में भरोसेमंद नकदी की जरूरत का आकलन करने के बाद यह फैसला किया गया है।

खुले बाजार की गतिविधियों (ओएमओ) के तहत 20 जून 2019 को 125 अरब रुपये मूल्य (12,500 करोड़ रुपये) की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की जाएगी। इससे पहले, दिन में आरबीआई ने बांड खरीद के जरिये बैंकों में 15,000 करोड़ रुपये की पूंजी डाली थी।

प्रमुख खबरें

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India

PM Modi का NDA सांसदों ने Parliament में तिरंगा लहराकर स्वागत किया

Prabhasakshi NewsRoom: Assam Arunachal Border पर क्यों चली गोलियां? 804 किलोमीटर सीमा पर 1200 विवाद क्यों नहीं सुलझ रहे हैं?

Amarnath Yatra Rituals: कैसे करें बाबा बर्फानी की पूजा और क्या है प्रसाद वितरण का सही तरीका