RCB बनी 300 मिलियन डॉलर से अधिक ब्रांड वैल्यू वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के ब्रांड मूल्य वाली दुनिया की पहली क्रिकेट टीम बन गई है, जबकि आईपीएल का व्यावसायिक उद्यम मूल्य बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है। वैश्विक निवेश बैंक हाउलिहान लोके ने अपनी एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। बैंक की 2026 ‘ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट’ में कहा गया है कि आईपीएल का मूल्य 11.4 प्रतिशत बढ़कर 20.6 बिलियन डॉलर हो गया है।

इसे भी पढ़ें: ताइपे ओपन क्वालीफायर में भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, केवल रौनक चौहान अगले दौर में पहुंचे

आरसीबी ने 312 मिलियन डॉलर के मूल्य के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (245 मिलियन डॉलर) और चेन्नई सुपर किंग्स (244 मिलियन डॉलर) का नंबर आता है।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में Chinmoy Krishna Das की सुरक्षा पर अधीर ने विदेश मंत्रालय से पूछा सवाल

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा

Assam सरकार Zubeen Garg के स्मारक स्थल के लिए देगी 15 करोड़ रुपये

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव