IPL 2025: इस पूर्व खिलाड़ी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में नहीं है भाईचारा

By Kusum | Mar 18, 2025

पिछले 17 सालों से खिताब के लिए लगातार प्रयास कर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस बार आईपीएल 2025 में खिताब जीतने की उम्मीद है। इतने सालों से खाली हाथ रही आरसीबी में राहुल द्रविड़, विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस जैसे दिग्गज कप्तान रहे। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नाम इस भी इस टीम के लिए खेल चुके हैं लेकिन फिर भी टीम को खिताब नसीब नहीं हुआ। अब इसी टीम का हिस्सा रहे शादाब जकाती ने टीम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने टीम की नकामी के कारणों में  से एक ड्रेसिंग रूम में भाईचारे की कमी बताया है। 

स्पोर्ट्सकीड़ा ने शादाब के हवाले से लिखा कि, ये एक टीम गेम है। अगर आप ट्रॉफी जीतना चाहते हैं तो टीम को एक इकाई की तरह खेलना होगा। 2-3 खिलाड़ी आपको ट्रॉफी जीतने में मदद नहीं कर सकते। चेन्नई के पास भारतीय खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह और कुछ अच्छे विदेशी खिलाड़ी थे। अपना संयोजन बनाना अहम है। जब मैं आरसीबी में था, तो वे केवल 2-3 खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह और कुछ अच्छे विदेशी खिलाड़ी थे। अपना संयोजन बनाना अहम है। जब मैं आरसीबी में ता, तो वे केलल 2-3 खिलाड़ियों पर ध्यान केंद्रित करते थे। 

जकाती ने ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में भी बात की और कहा कि टीम एक इकाई के रूप में अच्छी तरह से तालमेल नहीं बिठा पाई। जकाती ने कहा कि, जहां तक टीम मैनेजमेंट और ड्रेसिंग रूम के माहौल का सवाल है, तो इसमें बहुत अंतर था। खिलाड़ी बहुत अच्छे थे, लेकिन कोई भाईचारा नहीं था, खिलाड़ी ठीक से तालमेल नहीं बिठा पाए ।

प्रमुख खबरें

Faridabad में क्राइम ब्रांच और NCB का छापा, 15 करोड़ के Drugs समेत 3 विदेशी गिरफ्तार

Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा

Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार

Arabian Sea में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाक नौसेना का जहाज, भारत ने दूतावास प्रभारी तलब किया