RCB के ‘मेंटरशिप’ कार्यक्रम में कोहली-पडिक्कल, स्टेन-सैनी बने जोड़ीदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

अबुधाबी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने टीम में खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंध मजबूत करने के लिये एक अनोखा ‘मेंटरशिप कार्यक्रम’ शुरू किया है जिसमें टीम के युवा क्रिकेटरों को उनकी तरह की सोच रखने वाले सीनियर से जोड़ा जा रहा है जो उसके कौशल को निखार सकता है। आरसीबी के कोच माइक हेसन ने इस अनोखी पहल के बारे में बताया कि टीम के प्रत्येक क्रिकेटर को टीम के दूसरे खिलाड़ी के साथ जोड़ा गया है जिसमें हर किसी को सीखने, संरक्षक बनने और अपना अनुभव साझा करने का मौका दिया जा रहा है। उदाहरण के लिये युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को कप्तान विराट कोहली से जबकि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन से जोड़ा गया है। हेसन ने टीम के ट्विटर पेज पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘मेंटरशिप कार्यक्रम ऐसा है जिसको लेकर साइमन कैटिच काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्री रीजीजू ने साइ के नये ‘लोगो’ का किया अनावरण, 1982 के बाद पहली बार बदला Logo!

हेसन ने कहा, ‘‘देवदत्त पडिक्कल की विराट कोहली के साथ जोड़ी है। एक युवा खिलाड़ी के लिये उनसे बेहतर मेंटर नहीं हो सकता है। वे महत्वाकांक्षी हैं और बल्लेबाजी क्रम में एक ही स्थान पर बल्लेबाजी करते हैं। ’’ उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खिलाड़ियों को आपस में एक दूसरे के करीब लाने का हिस्सा है। हेसन ने कहा, ‘‘खिलाड़ी जितना एक दूसरे के करीब आते हैं तो इसके बाद जब वे मैदान पर होते हैं तो दबाव की परिस्थितियों में एक टीम के रूप में मिलकर काम करते हैं। ’’ आरसीबी ने अब तक तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है। उसका अगला मैच शनिवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में नए Ethanol Plants और भारी प्रदूषण वाले उद्योगों पर लगी रोक

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी