RCB ने CSK और MI को पछाड़ा, IPL ब्रांड वैल्यू में बनी नंबर-1 टीम

By Kusum | Jul 08, 2025

17 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2025 में आरसीबी ने आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के साथ उनको मैदान के बाहर भी जीत दर्ज हुई है। आरसीबी आईपीएल के वित्तीय परिदृश्य में एक मील का पत्थर साबित हुई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ते हुए लीग की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी बन गई है। इस कामयाबी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का वैल्यूएशन चार्ट में टॉप पर रहने की बादशाहत खत्म हो गई है। 

आईपीएल फ्रेंचाइजी की बात करें तो 2025 की चैंपियन आरसीबी ने 269 मिलियन अमरीकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ टॉप पर काबिज है। जो पिछले साल 227 मिलियन अमरीकी डॉलर से ज्यादा है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस 2024 में 204 मिलियन अमरीकी डॉलर से बढ़कर इस साल 242 मिलियन अमरीकी डॉलर हो गई। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स 235 मिलियन अमरीकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार