RCB vs SRH Weather Report: बारिश में धुल जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? जानें कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम

By Kusum | Mar 27, 2026

आईपीएल 2026 के आगाज के साथ ही आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है, जिस पर से कुछ समय पहले ही प्रतिबंध हटा है। इस मैच में बारिश का साया रहेगा, शहर में बारिश का अलर्ट है। 

मौसम का मिजाज

वहीं शनिवार, 28 मार्च को होने वाले मुकाबले में बारिश की संभावना है। शनिवार को बेंगलुरु में दोपहर में भी बारिश हो सकती है। हालांकि, शाम के समय मैच के दौरान बारिश के आसार 5 प्रतिशत है, जो ज्यादा चिंतित करने वाली बात नहीं है। हो सकता है बारिश के कारण मैच बीच में कभी रोका भी जाए, लेकिन मैच रद्द हो सकता है? इसकी संभावना कम है। 

पिछले सीजन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 मैच खेले थे जिसमें से आरसीबी ने 2 जीते थे और 3 हारे थे। वहीं इस स्टेडियम में सबसे ज्यादा आईपीएल रन विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 106 पारियों में 3618 रन बनाए हैं। 

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा