RCB के देवदत्त पडिक्कल हुए quarantine, 22 मार्च को कोविड-19 पॉजीटिव हुए थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2021

नयी दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल 22 मार्च को कोविड-19 की जांच में पॉजीटिव आने के बाद से अपने घर में पृथकवास में हैं। उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने रविवार को यह जानकारी दी। आईपीएल का 14वां सत्र नौ अप्रैल से गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के मैच से शुरू होगा। आरसीबी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ देवदत्त पडिक्कल 22 मार्च 2021 को कोविड-19 के जांच में पॉजीटिव मिले थे। उसके बाद से वह बेंगलुरु स्थित अपने घर में पृथकवास पर है।

इसे भी पढ़ें: IPL 2021 के नए सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, यहां देखें वीडियो

आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार आरटी-पीसीआर परीक्षण में नेगेटिव होने पर वह आरसीबी के बायो-बबल में शामिल होंगे।’’ इस फ्रेंचाइजी ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ आरसीबी मेडिकल टीम देवदत्त के साथ संपर्क में है ताकि उनकी सुरक्षा और बेहतर स्वस्थ सुनिश्चित हो सके। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और हम उनके टीम में शामिल होने का इंतजार कर रहे है।’’ बीस साल के पडिक्कल पिछले सत्र में आसीबी के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने 15 मैचों में 473 रन बनाये थे। वह आईपीएल के अपने पहले सत्र में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

प्रमुख खबरें

Shashi Tharoor बोले, Iran पर सैन्य हमले से Donald Trump को नहीं रोक सकती US Congress

जनमत के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती, केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर मामले के आरोपी को राहत दी

उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP को दें 65 से ज्यादा सीटें: Amit Shah

दिल्ली-NCR में GRAP III की पाबंदियां लागू, वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा