आरसीपी सिंह को नहीं मिला राज्यसभा का टिकट, जदयू ने झारखंड के खीरू महतो को बनाया प्रत्याशी

By अंकित सिंह | May 29, 2022

इस बात की आशंका पिछले कई दिनों से थी, आखिरकार आज वही हुआ। जदयू की ओर से केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया है। जदयू ने झारखंड के खीरू महतो को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा का टिकट नहीं मिलने के बाद अब आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री पद पर भी खतरा मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से आरसीपी सिंह और जदयू नेतृत्व के बीच अनबन थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आरसीपी सिंह से नाराज चल रहे हैं। यही कारण था कि जदयू की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम को लेकर लगातार सस्पेंस रखा जा रहा था। आखिरकार आज इसे साफ कर दिया गया। 

 

इसे भी पढ़ें: CBI का अचानक एक्टिव हो जाना, नीतीश का विधायकों को 72 घंटे पटना में रहने का फरमान सुनाना, बिहार में होने जा रहा है सियासी उलटफेर?


फिलहाल खीरू महतो झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका जदयू से पुराना नाता रहा है। पिछले दिनों वह पटना भी आए थे। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई थी। पिछले दिनों आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात भी हुई थी। राज्यसभा टिकट को लेकर यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही थी। हाल में ही आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के साथ अपने संबंधों को लेकर चुप्पी भी तोड़ी थी और बताया था कि कोई संबंध खराब नहीं है। लेकिन जदयू की ओर से उन्हें टिकट नहीं दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर से इस को लेकर खूब चर्चा की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal: घरेलू शराब निर्माताओं ने सरकार से मांगा Level Playing Field, CIABC ने जताई चिंता

Premier League में Manchester United का विजय रथ, Tottenham को 2-0 से हराकर Top-4 में बनाई जगह

सरकारी खरीद होगी और आसान, GeM Portal का Mega Upgrade, 10 गुना ज़्यादा लोड संभालेगा

मुजफ्फरनगर दंगा: हत्या व आगजनी के मामले में साक्ष्य के आभाव में 22 आरोपी बरी