Inner Manipur लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

इंफाल। इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।निर्वाचन आयोग के एक निर्देश के बाद नये सिरे से मतदान का निर्णय लिया गया। आयोग ने 19 अप्रैल को इन मतदान केंद्रों पर हुए मतदान को अमान्य घोषित कर दिया है। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, सभी 11 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए सुबह से ही कतार में खड़े हुए हैं। शुक्रवार को दंगे जैसी स्थिति से इन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रभावित हुआ था। सोमवार को अब तक किसी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा की सूचना नहीं है। पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। 

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: आइची-नागोया में India का लक्ष्य, रिकॉर्ड Medals की नई ऊंचाई पर नजर

Supreme Court ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ याचिका की खारिज

Strait of Hormuz में ईरान का कड़ा एक्शन, PGSA ने 11 और जहाजों को किया Blacklist, बढ़ी टेंशन

युगों से जीवंत है कृष्ण का विराट व्यक्तित्व और जीवन-दर्शन