Bihar : खगड़िया लोकसभा सीट के दो बूथ पर पुन:मतदान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2024

खगड़िया। बिहार में खगड़िया लोकसभा सीट के दो बूथ पर शुक्रवार को पुन:मतदान जारी है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खगड़िया संसदीय क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बूथ संख्या-182 और 183 पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगा। इन बूथ पर सात मई को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को क्षतिग्रस्त किए जाने से मतदान बाधित हो गया था जिसके कारण ही यहां पुन:मतदान का आदेश दिया गया है। खगड़िया सहित बिहार की पांच लोकसभा सीट पर मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। 

इसे भी पढ़ें: Bengaluru में रातभर हुई भारी बारिश, विमान सेवाएं हुई बाधित

औसतन 60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2019 के चुनाव की तुलना में लगभग एक प्रतिशत कम है। इन पांचों सीट पर फिलहाल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कब्जा है। खगड़िया से निवर्तमान सांसद महबूब अली कैसर को इस बार टिकट नहीं दिया गया। कैसर दिवंगत राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर लगातार दो बार इस सीट से जीत हासिल कर चुके हैं। राम विलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने इस सीट से राजेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है जिसके कारण कैसर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

Somnath में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर पाबंदी, Gujarat High Court पहुंचे 6 भोजनालय संचालक

Real Madrid ने La Liga अध्यक्ष Javier Tebas से नाजी जर्मनी वाले बयान पर मांगा इस्तीफा

न्यूजीलैंड के खिलाफ Test Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Akash Deep और अंशुल कंबोज शामिल

Connaught Place और दिल्ली के बाजारों में बार-बार प्रदर्शन से कारोबार ठप, व्यापारियों ने PM से मांगी मदद