Yogi ने दिये Anti-Romeo Squad Teams को फिर से सक्रिय करने के निर्देश, हर जिले के थानों में लगेगी टॉप 10 अपराधियों की सूची

By नीरज कुमार दुबे | Aug 08, 2024

उत्तर प्रदेश में महिलाओं से छेड़छाड़ और उनके साथ गलत व्यवहार करने वालों की अब खैर नहीं है। हम आपको बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ दलों को पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। हम आपको याद दिला दें कि योगी ने 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एंटी रोमियो स्कवाड की स्थापना की थी। योगी ने साथ ही स्थानीय अधिकारियों को जिले के शीर्ष 10 अपराधियों की सूची पुलिस थानों में प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए हैं। हम आपको बता दें कि अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के बाद अंबेडकर नगर के अपने एक दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री ने जिले में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की।

इसे भी पढ़ें: यूपी के माननीय क्यों नहीं चाहते हैं अंग्रेजों के बनाये नजूल भूमि कानून में बदलाव

मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे सक्रियता से लोगों से जुड़ें और ‘‘विपक्ष के दुष्प्रचार’’ को हर मंच से दूर करें। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाएं और उनसे संवाद करें। हम आपको बता दें कि राज्य में 10 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। अभी तक चुनाव कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। बहरहाल, एंटी रोमियो स्कवॉड को लेकर राजनीति तेज हो गयी है।

प्रमुख खबरें

Renewable Energy सेक्टर में 2030 तक मिलेंगे 10 लाख नए रोजगार, Rooftop Solar में बढ़ेंगी नौकरियां

Shahdara Police ने बुजुर्ग के घर से 15 लाख के गहने चुराने वाले फर्जी तांत्रिक समेत 3 को पकड़ा

Caller ID Mandatory India | अब अनजान नंबरों से कॉल्स का झंझट खत्म! 1 नवंबर से फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली नाम, सरकार का बड़ा फैसला

अमेरिकी नागरिकता वाले अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने पर मुंबई पुलिस की कार्रवाई