Renewable Energy सेक्टर में 2030 तक मिलेंगे 10 लाख नए रोजगार, Rooftop Solar में बढ़ेंगी नौकरियां

By अनन्या मिश्रा | Oct 15, 2026

माना जा रहा है कि साल 2030 तक देश के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में करीब 10 लाख नए रोजगार मिलेंगे। काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेंट एवं वॉटर, नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल और स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स द्वारा किए गए अध्ययन में यह सामने आया है। ऐसे में रोजगार के रूप में मुख्य रूप से रूफटॉप सोलर और मिनी-माइक्रो ग्रिड सिस्टम जैसे छोटे रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स सामने आएंगे। बता दें कि फिलहाल इस फील्ड में करीब 1.1 लाख लोग काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: CRPF Recruitment: CRPF ने Head Constable और GD Constable के 521 पदों पर मांगे आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

क्वालिफिकेशन

आमतौर पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स ही सोलर एनर्जी सेक्टर में काम करते हैं। इसके अलावा केमिकल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स भी इस फील्ड में अपना कॅरियर बना सकते हैं। वहीं NIT और IIT जैसे संस्थानों में JEE के जरिए इन कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। साइंस विषय से 12वीं पास करने के बाद छात्र यह कोर्स कर सकते हैं।

प्रमुख संस्थान

आईआईटी दिल्ली
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी गुवाहाटी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी, ठाणे

सभी के लिए संभावनाएं

सोलर एनर्जी के फील्ड में प्रोजेक्ट मैनेजर्स, इंजीनियर्स, सेल्स प्रोफेशनल्स और बिजनेस डेवलपमेंट एक्सपर्ट्स को बड़ी कंपनियां फौरन नौकरी का ऑफिर देती हैं। वहीं छतों पर सोलर पैनल लगाने, उनकी साफ-सफाई करने और देखरेख करने जैसे कार्यों के लिए ट्रेड और गैर कुशल दोनों ही तरह के लोगों को काम मिल जाता है। वहीं इन कामों के लिए कंपनियां खुद भी उम्मीदवारों को ट्रेनिंग देती हैं। सरकार द्वारा चलाए जाने वाले 'सूर्य मित्र कौशल विकास कार्यक्रम' के तहत भी ट्रेनिंग दी जाती है। इसके साथ ही सोलर कुकिंग थर्मल के फील्ड में भी कॅरियर के बेहतरीन मौके हैं।

प्रमुख खबरें

Speaker Om Birla से मिलीं BJP सांसद, JNU उत्पीड़न केस में Congress MP पर कार्रवाई की मांग

Pramila Jayapal ने भारत की Voter List से 13 करोड़ नाम हटने पर जताई चिंता

Pakistan की आतंकी हरकत पर भारत करेगा और बड़ा हमला, Rajnath Singh ने दी सीधी चेतावनी

भारत की संशोधित GDP गणना और आधार वर्ष में बदलाव को IMF ने बताया अपनी सलाह के अनुरूप