Taurus Horoscope 2022: वृष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022? यहाँ पढ़ें वार्षिक राशिफल

By प्रिया मिश्रा | Dec 20, 2021

हर व्यक्ति को अपना भविष्य जानने की इच्छा रहती है। नए साल में हम नए संकल्प लेते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक नए साल में ग्रह-दशा भी बदलती है जिसका हर राशि पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति साल की शुरुआत में अपना राशिफल देखता है। राशिफल से हर राशि के जातकों को इस बात की जानकारी मिल पाती है कि आने वाला साल उनके लिए कैसा रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको वर्ष 2022 का वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वर्ष 2022 वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा-

इसे भी पढ़ें: वृषभ राशि के जातकों का वर्ष 2022 में कैसा रहेगा भविष्यफल, जानिए

करियर

करियर के लिहाज से वृषभ राशि के जातकों को नए साल 2022 में सफलता हासिल होगी। इस साल आपका भाग्य आपका साथ देगा जिससे आपको कार्यक्षेत्र में मेहनत का दोगुना फल प्राप्त होगा। इस साल गुरुराज बृहस्पति अधिकांश समय आपके दसवें भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आप कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। व्यापारी जातकों को भी साल 2022 में व्यापार में मुनाफा होगा। इस साल यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है, सफलता मिलेगा।   


परिवार

नए साल 2022 की शुरुआत में परिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। जनवरी से मार्च तक पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। हालाँकि, अप्रैल से स्थिति में कुछ सुधार होगा जिससे परेशानियाँ कम होंगी। अप्रैल के बाद का समय दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा। इस दौरान नवविवाहितों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस साल आपको अपनी संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। 


आर्थिक स्थिति 

आर्थिक दृष्टिकोण से नए साल 2022 में आपको मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। इस वर्ष की शुरुआत में वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारी जातको को किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए। हालाँकि, अप्रैल के बाद से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक समस्याएँ समाप्त होंगी। इस दौरान आपको कई स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 


शिक्षा 

विद्यार्थी जातकों को नए साल 2022 में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। हालाँकि, इस समय आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होगी इसलिए पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। मार्च के बाद का समय आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। यदि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो इस साल आपका यह सपना जरूर पूरा होगा।

इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म! जल्द बजने वाली है इन राशि वालों के घर शहनाई, नए साल 2022 में मिलेगा जीवनसाथी

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से नया साल 2022 बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में आपको राहु-केतु के प्रभाव से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि, अप्रैल से ग्रहों के राशि परिवर्तन से सेहत में सुधार होना शुरू हो जाएगा। इस दौरान आपको अपने वजन को नियंत्रित करने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य विकारों का शिकार हो सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को अवश्य शामिल करें।

 

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!