इस ट्रिक से पढ़ें व्हाट्सएप के मैसेज, सामने वाले को खबर भी नहीं होगी और आप उसका मैसेज पढ़ लेंगे

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 19, 2022

आज दुनिया भर में करोड़ों लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप एक लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग वाला ऐप है। आज के समय में लोग अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक में व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। इसने लोगों के कई काम आसान कर दिए हैं, लोग इसके जरिये एक दूसरे से आपस में कनेक्ट रह सकते हैं। अपने प्रोफेशनल लाइफ के दूसरे कामों को भी व्हाट्सएप के जरिये अंजाम दे सकते हैं। आजकल लोग दूसरों के मैसेज को रीड तो कर लेते हैं, लेकिन सामने वाले को पता नहीं चलने देना चाहते कि मैसेज पढ़ लिया गया है। जब आप व्हाट्सएप के मैसेज को पढ़ लेते हैं तो उसमें ब्लू टिक लग जाता है, जो सामने वाले को इस बात की जानकारी देता है कि उसके द्वारा भेजा गया मैसेज पढ़ लिया गया है। एक तरीका ऐसा है जिसकी मदद से आप मैसेज भी पढ़ लेंगे और ब्लू टिक भी नहीं लगेगा, इससे सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 इसमें केवल अनरीड मैसेज ही दिखाई देंगे। सबसे खास बात यह है कि आप बिना ओपन किए सभी मैसेज देख और पढ़ सकते हैं। इसके अलावा भी अगर आप व्हाट्सएप ऐप वेब का उपयोग करते हैं तो मैसेज को ओपन किए बिना पूरा पढ़ सकते हैं। उसके लिए बस आप अपने ब्राउज़र पर व्हाट्सएप ओपन करें और फिर जिस यूजर का भी मैसेज करना चाहे उस पर जाएं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक