Sex & Love Horoscope: वैलेंटाइन वीक में खिलेंगे प्यार के फूल या रह जाएंगे तन्हा? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

By प्रिया मिश्रा | Feb 08, 2022

वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। कई लोगों ने अपने प्यार का इज़ार कर दिया है और कुछ अभी भी इस सोच में हैं कि अपने दिल की बात को जुबां पर कैसे लाया जाए। अगर आप भी इज़हार-ऐ-मोहब्बत करने के लिए सही समय का इंतज़ार कर रहे हैं तो आज का लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष दृष्टिकोण से यह हफ्ता आपकी लव और सेक्स लाइफ के लिए कैसा रहेगा - 


मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए वैलेंटाइन वीक वैसा नहीं रहेगा जैसा वे चाहते हैं। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपका यह हफ्ता अच्छा बीतेगा लेकिन अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्यार का हफ्ता अकेले ही बिताना पड़ेगा। अगर आप किसी को प्रपोज़ करने के बारे में सोच रहे हैं तो ज़रा संभल जाइए क्योंकि आपको ना सुनना पड़ सकता है।  


वृषभ

वृषभ राषि वालों के लिए वैलेंटाइन वीक में प्यार के सितारे जगमगा रहे हैं। इस हफ्ते आपकी लाइफ में प्यार के फूल खिलने वाले हैं। चाहे सिंगल हों या रिलेशनशिप में, आपका यह हफ्ता बेहतरीन बीतेगा। तो बस, तैयार हो जाइए! प्यार भरा समय आपका इंतज़ार कर रहा है। 


मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए यह हफ्ता काफी अच्छा रहेगा। इस हफ्ते आप इमोशनल फील करेंगे और अपने पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताना चाहेंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो इस हफ्ते आपको भरपूर प्यार, रोमांस और सेक्स मिलेगा।  


कर्क 

कर्क राशि वालों को वैलेंटाइन वीक में अच्छा महसूस नहीं होगा। क्योंकि इस हफ्ते आपके और आपके पार्टनर से बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। लेकिन ये दूरियां ज़्यादा समय के लिए नहीं होंगी और कुछ ही देर बाद आप अपने पार्टनर की बाहों में होंगे।   


सिंह

सिंह राशि वाले इस हफ्ते काम की वजह से काफी स्ट्रेस में रहेंगे। इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा। लेकिन बेहतर होगा कि आप कुछ समय के लिए काम को किनारे करें और अपने पार्टनर के साथ कुछ प्यार भरे पल बिताएं। 


कन्या

कन्या राशि वालों को इस वैलेंटाइन वीक में अपना सच्चा साथी मिल सकता है। आपके लिए प्यार और रोमांस हवा में घुला है। आप अपने पार्टनर के साथ इमोशनली और सेक्सुअली कनेक्ट कर पाएंगे। इस हफ्ते आपकी सेक्स लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। 


तुला 

तुला राशि वाले मनमौजी होते हैं और सच्चे प्यार से ज़्यादा फ्लर्ट और एन्जॉय करने में विश्वास करते हैं। लेकिन अगर आप सच्चे प्यार की तलाश में हैं तो अपने लेटेस्ट क्रश के साथ डेट पर जाएं। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उन्हें प्रपोज़ कर सकते हैं। 


वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले इस हफ्ते किसी लॉन्ग ट्रिप पर जा सकते हैं। इस हफ्ते आपको भरपूर प्यार और रोमांस मेलगा। वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ सिज़लिंग सेक्स का मज़ा ले सकते हैं। 


धनु 

अगर आप किसी को प्रपोज़ करना चाहते हैं या किसी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं तो यही समय है। इस हफ्ते आपको अपने प्रपोजल का जवाब हां में मिल सकता है। इसलिए ज़्यादा सोचिए मत और बोल डालिए अपने मन की बात। 


मकर 

इस हफ्ते आपकी सेक्स लाइफ बेहतरीन लगेगी। लोग आपको ध्यान से सुन और देख रहे है। इसलिए आप जो भी बोलते या करते हैं, वो ऐसा होना चाहिए जो दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित कर सके। वीकेंड पर पार्टनर के साथ सेक्स का मज़ा ले सकते हैं। 


कुंभ

इस हफ्ते की शुरुआत आपके लिए ज़्यादा अच्छी नहीं रहेगी और आप खुद को अकेला और तन्हा महसूस करेंगे। लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें ठीक होती चली जाएंगी। इस वीकेंड पर आपकी मुलाकात किसी स्पेशल इंसान के साथ हो सकती है। 


मीन 

आप अभी भी अपने एक्स के बारे में सोच रहे हैं और उनकी यादों को भुला नहीं पा रहे हैं। लेकिन ऐसे आप अपने आने वाले कल को खराब कर रहे हैं। इसलिए अपने मोबाइल फोन पर डेटिंग ऐप इंस्टाल कीजिए, नए लोगों से मिलिए और ज़िंदगी को एन्जॉय करिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Adelaide में Team India का डंका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर बेटियों ने 2-1 से जीती T20 Series

हद में रहो...भारत से जाते ही मेलोनी से मैक्रों का हुआ तगड़ा झगड़ा! वजह जानकर चौंक जाएंगे

132 कानून खत्म...PM तारिक का युनूस पर तगड़ा एक्शन, भारत के लिए खुशखबरी

Congress Protest पर INDIA गठबंधन में दरार? अखिलेश ने झाड़ा पल्ला, मायावती ने भी की कड़ी निंदा