ऐसी पहल के लिए तैयार हैं, स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन पर भारत ने किया साफ

By अभिनय आकाश | Apr 13, 2024

स्विस सरकार द्वारा यूक्रेन पर एक उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी की योजना की घोषणा के दो दिन बाद, भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह उन सभी विचारों के लिए खुला है जो उस देश में शीघ्र शांति बहाली में मदद कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत कूटनीति और बातचीत के जरिए रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए लगातार दबाव बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: Russia के कब्जे वाले यूक्रेनी परमाणु संयंत्र की स्थिति अत्यंत गंभीर: IAEA

जयसवाल ने कहा कि हम उन सभी विचारों की खोज के लिए तैयार हैं जो शांति की शीघ्र बहाली में मदद कर सकते हैं। यह सम्मेलन 15-16 जून को लुजर्न के पास बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में आयोजित होने वाला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए 10-सूत्रीय "शांति योजना" पेश की है जिसमें युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करना, यूक्रेन से सभी रूसी सैनिकों को वापस लेना और अपने देश की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करना शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान

Asian Games मैराथन में Sawan Barwal ने 44 साल बाद भारत को दिलाया रजत पदक