हमारी मिसाइलें दूर नहीं...Bangladesh तनाव में कूदा पाकिस्तान, भारत को दे दी धमकी

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2025

भारत संयम, रणनीति और मजबूती के साथ दक्षिण एशिया में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश कर रहा।  बांग्लादेश में जारी हिंसा और राजनीतिक उथल-पुथल और अब इसी तनाव के बीच पाकिस्तान भी कूद पड़ा और भारत को एक बार फिर धमकी देने की कोशिश की गई। भारत बांग्लादेश तनाव के बीच पाकिस्तान से भारत के खिलाफ एक और भड़काऊ बयान सामने आ गया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग यानी पीएमएल के यूथ विंग के अध्यक्ष कामरान सैयद उस्मानी ने भारत को खुली धमकी दे दी है। हालांकि जानकारों का मानना है कि यह धमकी से ज्यादा एक गीदड़ फपकी है जिसका मकसद सिर्फ बयानबाजी और सुर्खियां बटोरना है। 

इसे भी पढ़ें: भागना पड़ जाएगा... हादी मर्डर में भाई ने युनूस का कौन सा राज खोला, बांग्लादेश में बवाल शुरू!

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश पर भारत की अखंड भारत विचारधारा थोपने के किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध करेगा। इसके अलावा, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने पदभार संभालने के बाद से आपसी सहयोग बढ़ाने और व्यापार और व्यावसायिक संभावनाओं का पता लगाने के लिए पाकिस्तान के साथ संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया है। यूनुस ने कहा कि वे हमेशा से ही घनिष्ठ संबंधों के पक्षधर रहे हैं और उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच युवाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अधिक आदान-प्रदान करना चाहिए ताकि लोगों के बीच संबंध मजबूत हो सकें। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी (एनसीपी) के नेता हसनत अब्दुल्ला ने पिछले सप्ताह ढाका में एक रैली में भारत को धमकी देते हुए कहा मैं भारत से स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यदि आप उन ताकतों को शरण देते हैं जो बांग्लादेश की संप्रभुता, क्षमता, मतदान के अधिकार और मानवाधिकारों का सम्मान नहीं करती हैं, तो बांग्लादेश जवाब देगा।

इसे भी पढ़ें: 1971 याद है ना? बांग्लादेश में घुसकर रूस ने याद कराया इतिहास, ये धमकी अमेरिका को भी कर देगी बेचैन

अगर भारत ने बांग्लादेश की संप्रभुता पर पूरी नजर डाली तो पाकिस्तान अपनी सेना और मिसाइलों से जवाब देगा। पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन अगर एक साथ आ जाएं तो भारत को घेरा जा सकता है। यानी एक भारत को घेरने के लिए तीन देश यानी कि भारत इन तीनों पर अकेले भारी है। यहां तक कि उस्मानी ने एक तथाकथित रोड मैप भी बताया कि पाकिस्तान पश्चिम से दबाव बनाए। बांग्लादेश पूर्व से और चीन, अरुणाचल और लद्दाख पर फोकस करें। वैसे  यह बयान जमीनी हकीकत से कोसों दूर है।  ये बयान घरेलू राजनीति और सस्त लोकप्रियता के अलावा कुछ भी नहीं है। अब जब पड़ोसी में हालात बिगड़े तो पाकिस्तान जैसे देश बहती गंगा में हाथ धोने की कोशिश करते हैं। 

प्रमुख खबरें

Pralhad Joshi बोले: 500 GW Green Energy लक्ष्य के लिए 30 लाख करोड़ का निवेश जरूरी

US Federal Court में HDFC Bank के खिलाफ बड़ा एक्शन, ADR निवेशकों के मुआवजे की मांग से बढ़ी हलचल

Indian Women Hockey Team ने Germany को 3-1 से हराया, 52 साल बाद विश्व कप में 5वां स्थान

AMCA Project Update: पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट के लिए Deadline बढ़ी, Vendors ने प्रस्ताव के लिए मांगा समय