युद्ध टालने के लिए राष्ट्रपति बाइडन रूस के साथ किसी भी चर्चा के लिए तैयार: ब्लिंकन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2022

वाशिंगटन| यूक्रेन की सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन युद्ध को टालने के लिए अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ किसी भी स्थान और समय में किसी भी प्रारूप में बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, रूस ने यूक्रेन पर हमले की योजना की बात से लगातार इंकार किया है। ब्लिंकन ने ‘सीएनएन’ के साथ साक्षात्कार में कहा, जैसा कि हमने पहले ही कहा है कि हमले की ओर ले जाने वाली हर चीज होती प्रतीत हो रही है।

हम मानते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन ने निर्णय ले लिया है, हालांकि, जब तक टैंक वास्तव में आगे नहीं बढ़ते और विमान उड़ान नहीं भरते, तब तक हम हर अवसर का उपयोग करेंगे।

हम हर मौके का इस्तेमाल करेंगे और यह देखेंगे कि क्या कूटनीति अभी भी राष्ट्रपति पुतिन को इस कदम को आगे बढ़ाने से रोक सकती है?

उन्होंने कहा, अगर युद्ध टाला जा सकता है तो राष्ट्रपति बाइडन किसी भी समय, किसी भी प्रारूप में राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत को तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका