कर्नाटक सरकार किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि उनकी सरकार हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने वाली बाढ़ और बारिश का प्रभाव गुरुवार को कर्नाटक में स्वतंत्रता दिवस समारोहों पर भी नजर आया। इन समारोहों का आयोजन सादगीपूर्ण तरीके से हुआ। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और बेंगलुरु में एक मुख्य कार्यक्रम में सलामी गारद का निरीक्षण किया। उसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी का बीएस येदियुरप्पा पर आरोप, कहा- पदों के लिए खुलेआम लगा रहे हैं बोली

कर्नाटक के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर अपना पहला भाषण देते हुए, येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी सरकार का मानना है कि विकास प्रशासन का मंत्र है। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस को सादगीपूर्वक तरीके से मनाने का फैसला किया था क्योंकि राज्य के अधिकांश हिस्से बाढ़ और लगातार बारिश से प्रभावित हैं। कई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, खासकर उडुपी जैसे तटीय जिलों में बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह सादगीपूर्वक मनाये जाने की खबरें आईं। अपने भाषण के शुरुआती हिस्से में बाढ़ की स्थिति और राज्य सरकार द्वारा किए गए राहत और पुनर्वास कार्य का उल्लेख करते हुए, येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक सूखे और बाढ़ की दो विकट स्थितियों के बीच फंस गया है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार दोनों विकट स्थितियों से उत्पन्न होने वाले हालात का सामना करने के लिए तैयार है।

प्रमुख खबरें

स्मृति-शैफाली का जलवा, भारत की धमाकेदार जीत; हरमनप्रीत ने बताई ओवर रेट की चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता