कुमारस्वामी का बीएस येदियुरप्पा पर आरोप, कहा- पदों के लिए खुलेआम लगा रहे हैं बोली

kumaraswamy-alleges-chief-minister-is-openly-bidding-for-posts
[email protected] । Aug 12 2019 8:52PM

कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि कुमारस्वामी ऐसे वक्त में राजनीति कर रहे हैं जब बाढ़ के कारण लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके निकट सहयोगी मुख्य पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति के लिए खुलेआम बोली लगा रहे हैं। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने आरोप लगाए कि कुमारस्वामी अपने नजदीकी अधिकारियों को बचाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र कर रहे हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि कुमारस्वामी ऐसे वक्त में राजनीति कर रहे हैं जब बाढ़ के कारण लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने केंद्र से तत्काल 3000 करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया

राज्य में भाजपा सरकार को निशाना बनाते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी लोगों से आग्रह करता हूं कि कुछ पदों पर जो खुलेआम बोली लग रही है, उससे कुछ समय के लिए जनता की भलाई की खातिर दूर रहें। हासन में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप इस तरह की खुली बोली लगाने में संलिप्त हैं तो अधिकारी कहां तक आपके काम में सहयोग करेंगे? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तथ्य बयान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा राज्य कैबिनेट में फिलहाल अकेले सदस्य हैं। कर्नाटक भाजपा के प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा कि अपने नजदीकी अधिकारियों को अनावश्यक रूप से बचाने के लिए कुमारस्वामी षड्यंत्र की राजनीति कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़