निर्भया मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने को आतुर है पवन जल्लाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

मेरठ। पवन जल्लाद ने कहा है कि वह निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए न केवल तैयार है बल्कि आतुर है। मेरठ के पवन जल्लाद ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हालांकि मुझे अभी तक इन दोषियों को फांसी पर चढ़ाने संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। लेकिन मैं उन्हें फांसी पर चढ़ाने के लिए तैयार ही नहीं, बल्कि आतुर हूं।’’ पवन जल्लाद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे जेल प्रशासन की तरफ से फांसी देने के लिए तैयार रहने को कहा गया था। लेकिन इस बारे में कोई लिखित आदेश अभी तक नहीं मिला है। 

इसे भी पढ़ें: निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा, जानें पूरा घटनाक्रम

उधर, मेरठ जेल के अधीक्षक डॉ. वी. पी. पाण्डेय ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें मेरठ के जल्लाद को फांसी देने के लिए तैयार रखने को कहा गया था। हालांकि मंगलवार को अदालत का फैसला आने के बाद से तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से जल्लाद को बुलाने का कोई पत्र अभी तक नहीं आया है। संभव है कि कल रात तक आ जाए। उल्लेखनीय है कि निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले के दोषियों के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत द्वारा मौत का फरमान जारी कर दिया गया। इस मामले के चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

Delhi में बस का सफर होगा Super-Fast, Smart Bus Stop पर मिलेगी रूट से लेकर भीड़ तक की Real-time जानकारी.

FIFA World Cup पर सियासी बवाल, USA में सुरक्षा को लेकर ईरान ने उठाए गंभीर सवाल।

फुटबॉल क्लब Chelsea पर गिरी गाज, Premier League ने लगाया 100 करोड़ का जुर्माना और कड़े प्रतिबंध

Rajasthan Royals क्यों छोड़ा? Sanju Samson ने CSK जॉइन करने पर तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह