भारत के साथ संवाद मजबूत करने, तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार हैं : आईएमएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2021

 वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रवक्ता गेरी राइस ने कहा कि संगठन भारत के साथ अपना संवाद मजबूत करने और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि मानव त्रासदी इस बात की याद दिलाती है कि महामारी अब भी वैश्विक स्तर पर गंभीर खतरा बनी हुई है। आईएमएफ में संचार विभाग के निदेशक राइस ने बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम भारत के लोगों, महामारी के चलते वहां जो हो रहा है, कोविड-19 संकट के कारण जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जो इससे पीड़ित हैं, उनके प्रति सहानुभूति और सहयोग जताते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: P305 हादसा: 49 लोगों की मौत, 26 अब भी लापता, नौसेना का अभियान जारी

उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक असर की बात की जाए तो भारत वैश्विक रूप से एक महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था है। हम जुलाई में भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए वृद्धि पूर्वानुमान में फिर से सुधार करेंगे।’’ राइस ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत के लिए महामारी से लड़ने के लिए समन्वित नीति प्रतिक्रिया जारी रखना अहम होगा। इसमें टीकाकरण अभियान तेज करना, स्वास्थ्य क्षेत्र को राजकोषीय संसाधन मुहैया कराना और कमजोर वर्ग को सामाजिक सहयोग मुहैया कराना शामिल है। हम इन्हें तत्काल प्राथमिकता के तौर पर देखते हैं।

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब