देश के विकास के लिए मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह देश के विकास के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करने की इच्छुक है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नई कैबिनेट के मंत्रियों को बधाई। हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर बोले नीतीश कुमार, हमें प्रस्ताव मंजूर नहीं

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूरी 55 सीटें तक नहीं मिल पाई हैं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटें मिली हैं। दूसरी तरफ भाजपा को जनता ने 303 सीटों देकर बड़ी जीत दिलाई है। 2014 के चुनाव में कांग्रेस को केवल 44 लोकसभा सीटों से संतोष करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Pilibhit नगर कोतवाली इलाके में तेंदुए ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को किया घायल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप

Unnao में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर, छह लोगों की मौत और 20 घायल

Rishikesh के निकट लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो लोग Ganga में डूबे, तलाश जारी