सिद्धू के साथ काम करने के लिए तैयार हूं : चन्नी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काम करने और पार्टी के लिए कोई भी ‘‘त्याग’’ करने के लिए तैयार हैं।

सरकार के खिलाफ सिद्धू की प्रतिकूल टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर चन्नी ने कहा कि वह पार्टी के एक ‘‘वफादार सिपाही’’ हैं और पूरी ईमानदारी के साथ कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिद्धू साहब के साथ काम करने के लिए तैयार हूं और मैं पहले से ही यह कर रहा हूं।

मैं पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने के लिए हमेशा तैयार हूं। पार्टी मुझे जो भी कहेगी मैं उसका पालन करूंगा।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद