ड्रग्स के लिए लूटपाट में रियल एस्टेट कम्पनी के अफसर की हत्या, ट्रांसजेंडर समेत तीन गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में मादक पदार्थ खरीदने के लिए सरेराह लूटपाट के दौरान एक रियल एस्टेट कम्पनी के अधिकारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक ट्रांसजेंडर समेत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनीष कपूरिया ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों की पहचान ट्रांसजेंडर जोया मंसूरी, अलीम खान और शाहरुख शेख के रूप में हुई है। आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने लसूड़िया क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क पर सोने की चेन लूटने के दौरान एक रियल एस्टेट कम्पनी के वरिष्ठ बिक्री निदेशक देवांशु मिश्रा (30) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: क्रूज पर छापेमारी में पकड़े गये दो भाजपा नेताओं को NCB ने छोड़ा, NCP का दावा

अधिकारी ने बताया कि वारदात के वक्त अत्यधिक नशे में होने के कारण जाटव अपने घायल साथी मिश्रा को अस्पताल ले जाने के बजाय उसके घर ले गया और सो गया। उन्होंने बताया, सिने पर लगे घाव से रात भर खून बहने की वजह से मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच