‘‘असली नेता’’ भारत में कोरोना वायरस से उत्पन्न संकट से निपटने पर ध्यान केंद्रित करेगा: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के और मामले सामने आने पर चिंता जताते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि ‘‘असली नेता’’ इस विषाणु की वजह से देश और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को टालने पर अपना ध्यान पूरी तरह से केंद्रित करेगा। गांधी ने यह टिप्पणी सोमवार को देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो मामलों की पुष्टि होने के बाद की। संक्रमण का एक मामला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं, बस कुछ ध्यान रखने की जरूरत है: PM मोदी

उल्लेखनीय है कि भारत में पहले कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। केरल में सामने आए तीन मामलों में दो वुहान विश्वविद्यालय के छात्र थे, जो इस संक्रमण का केंद्र है। केरल में जिन लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था उन्होंने स्वेदश लौटने पर स्वयं अस्पताल में जाकर लक्षणों की जानकारी दी थी। पिछले महीने ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह