By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026
काइलियन एमबाप्पे के दो गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा के क्लासिको मैच में शीर्ष पर चल रहे बार्सिलोना को 2-1 से हराकर खिताब की दौड़ में वापसी की। एमबाप्पे ने 41वें और 87वें मिनट में गोल किए। बार्सिलोना की तरफ से एकमात्र गोल राफिन्हा ने 61वें मिनट में किया जबकि युवा स्ट्राइकर लामिन यामल अंतिम क्षणों में गोल करने से चूक गए।
एटलेटिको मैड्रिड दूसरे स्थान पर है और बार्सिलोना से दो अंक पीछे है। इससे पहले बैलोन डीओर के दावेदार हैरी केन गोल करने में नाकाम रहे, लेकिन बायर्न म्यूनिख ने फ्रीबर्ग को 3-1 से हराकर बुंडेसलीगा में पहला स्थान हासिल कर लिया। इंग्लैंड की प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
उसे बोर्नमाउथ से घरेलू मैदान पर 3-0 की हार का सामना करना पड़ा। इटली में मौजूदा चैंपियन इंटर मिलान ने उडिनीस को 2-0 से हराकर सीरी ए में बढ़त हासिल कर ली।