Bhojpuri के इन सितारों का असली नाम क्या है, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

By अंकित सिंह | Nov 19, 2022

भोजपुरी फिल्म के सितारे भी लगातार शोहरत कमा रहे हैं। उनकी आमदनी भी बढ़ी है। मनोज तिवारी, पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे जैसे कलाकार लगातार शोहरत की बुलंदियों पर है। हालांकि, इनमें से कुछ ऐसे भी सितारे हैं जिनका असली नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बदले हुए नाम की वजह से आज वह जाने पहचाने जा रहे हैं। बदला हुआ नाम ही उनकी पहचान बन चुका है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों में मोनालिसा का कद काफी बड़ा है। मोनालिसा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हालांकि, उन्होंने भोजपुरी के साथ कई और भाषाओं में भी काम किया है। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर मोनालिसा कर लिया।

निरहुआ

भोजपुरी में दिनेश लाल यादव निरहुआ का अपना स्टारडम है। वे फिल्मों में सक्रिय होने के साथ-साथ राजनीति में भी बेहद कामयाब हुए। फिलहाल, आजमगढ़ का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। लेकिन आपको पता है कि दिनेश लाल यादव के नाम में निरहुआ कैसे आया। दरअसल, निरहुआ ने एक एल्बम निकाला था और उसमें उन्होंने एक गाना गाया था। इसी गाने के बाद उनका नाम निरहुआ हो गया। हालांकि, निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव ही है।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों में अभिनय के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अगर हम यह कहे की रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लेडी सिंघम है तो इसमें कोई शक की बात नहीं होगी। रानी चटर्जी ने मनोज तिवारी के साथ ससुरा बड़ा पईसावाला से अपने भोजपुरी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा अंसारी है और वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। हालांकि, फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम रानी चटर्जी रख लिया। इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि हिंदी फिल्मों में रानी मुखर्जी उस वक्त काफी फेमस हुआ करती थी। जिसके बाद इन्होंने रानी चटर्जी अपना नाम रख लिया।

इसे भी पढ़ें: अली फज़ल एक और हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे, अफगानिस्तान की लड़कियों पर आधारित है कहानी

खेसारी लाल यादव

फिलहाल खेसारी लाल यादव का भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना दबदबा है। गायकी और अभिनय के क्षेत्र में उनका कोई जोड़ नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत से यह स्टारडम हासिल किया है। लेकिन उनका असली नाम आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे। खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघन कुमार यादव है और वह शुरुआत में लिट्टी चोखा बेचा करते थे। 

प्रमुख खबरें

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश

Sikkim CM Prem Singh Tamang की पहल: Noida से सकुशल मिली लापता महिला Indra Kala Subba

2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन