Tabassum Govil: नहीं रहीं दिग्गज एक्ट्रेस तबस्सुम, 78 वर्ष की आयु में हुआ निधन

तबस्सुम के बेटे ने यह भी बताा कि उन्हें गैस्ट्रो की समस्या थी। एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन कल फिर से भर्ती कराया गया। दो मिनट के अंदर उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ।
दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम का निधन हो गया है। वह 78 वर्ष की थी। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उसके जाने से परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ सदमा लगा है। उनके बेटे होशंग गोविल के मुताबिक, शुक्रवार शाम को उनका निधन हुआ। उन्होंने कहा कि कल रात करीब 8.40 बजे एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने 10 दिन पहले अपने शो के लिए शूटिंग की थी। और अगले हफ्ते फिर से शूट करने वाले थे। यह अचानक हुआ।
इसे भी पढ़ें: अली फज़ल एक और हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे, अफगानिस्तान की लड़कियों पर आधारित है कहानी
तबस्सुम के बेटे ने यह भी बताा कि उन्हें गैस्ट्रो की समस्या थी। एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन कल फिर से भर्ती कराया गया। दो मिनट के अंदर उन्हें दो बार कार्डियक अरेस्ट हुआ। आपको बता दें कि तबस्सुम बचपन की भूमिकाओं और बॉलीवुड टॉक शो के लिए जानी-पहचानी गई। उन्होंने 1947 में बाल कलाकार बेबी तबस्सुम के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने 1972 से 1993 तक लोकप्रिय दूरदर्शन सेलिब्रिटी टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन की भी मेजबानी की। उनकी आखिरी फिल्म स्वर्ग (1990) में थी।
अन्य न्यूज़
















