रीयलमी 7 5जी हुआ लॉन्च, जानें कीमत व सभी फीचर्स

By शैव्या शुक्ला | Nov 24, 2020

टेक लवर्स के लिए मोबाइल निर्माता कंपनी रियलमी एक नया फोन रीयलमी 7 5जी लेकर आई है। कंपनी ने यह मोबाइल फोन एक वर्चुअल इवेंट के ज़रिये यूके में लॉन्च किया है। यह डीवाइस अपने सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो डुअल 5जी कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है और सबसे सस्ता है। इस नए फोन में 4 रियर कैमरे, पंच होल डिज़ाइन के साथ 120 हर्टज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यूके में ग्राहक इस फोन को 27 नवंबर से खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: मोबाइल डेटा स्पीड है कम, तो जानें कैसे करना है ठीक?

चलिए विस्तार से जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स व कीमत के बारे में-

रियलमी 7 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में 6 जीबी की रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800 प्रोसेसर मौजूद है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 10 पर आधारित रीयलमी यूआई पर काम करता है। साथ ही इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

दूसरे फीचर्स की बात करें तो, फोन में दमदार 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30वॉट डार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन फुल चार्ज होने में सिर्फ 65 मिनट लेता है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ऐसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस /ए- जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर के साथ आता है और यह डॉल्बी एटमोस और हाई-रेस ऑडियो तकनीक से लेस है। 

रीयलमी 7 फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है जो अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। इसके साथ ही, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और मोनोक्रोम सेन्सर दिया गया है जो एफ/2.4 लेंस के साथ मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जिसमें एआई ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट, एचडीआर और सुपर नाइटस्केप मोड भी है। इसके अलावा दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल, ट्राईपोड मोड, सिनेमा मोड, टाइम लैप्स फोटोग्राफी, जैसे कई प्री लोडेड फीचर्स मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S20 FE पर मिल रही है 9 हजार रुपये की छूट, जानें कीमत...

रीयलमी के इस फोन को यूके में लॉन्च किया गया है। रही बात कीमत की तो, इसके 6 जीबी +128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को जीबीपी 279 (लगभग 27,400 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन बॉल्टिक ब्लू कलर ऑप्शन में आता है और यह यूके में सेल के लिए 27 नवंबर से उपलब्ध हो जाएगा। इसकी सेल अमेज़न यूके पर ब्लैक फ्राइडे स्पेशल ऑफर के तहत जीबीपी 229 (लगभग 22,500 रुपये) में की जाएगी और यह ऑफर 30 नवबंर तक चलेगा।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा