UN के नए महासचिव की रेस में Costa Rica की ग्रिनस्पैन सबसे आगे रहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

(योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 31 जुलाई कोस्टा रिका की पूर्व उपराष्ट्रपति रेबेका ग्रिनस्पैन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हुए पहले अनौपचारिक मतदान में सबसे अधिक समर्थन हासिल कर एंतोनियो गुतारेस के बाद संयुक्त राष्ट्र की अगली महासचिव बनने की दौड़ में सबसे अग्रणी उम्मीदवार के तौर पर उभरी हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों ने बृहस्पतिवार को बंद कमरे में पहला अनौपचारिक मतदान किया।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी के समर्थन में सात, विरोध में दो और ‘कोई राय नहीं’ विकल्प के लिए छह वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस पद की दौड़ में चिली की पूर्व राष्ट्रपति एवं संयुक्त राष्ट्र की पूर्व मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेत, संयुक्त राष्ट्र महासभा की पूर्व अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस, संयुक्त राष्ट्र की पूर्व अवर महासचिव वर्जीनिया गाम्बा, सेनेगल के पूर्व राष्ट्रपति मैकी साल और युगांडा के नेता ओलारा ओतुन्नु भी शामिल हैं। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री गुतारेस दिसंबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में अपना पांच वर्षीय दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे।

जुलाई के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं संयुक्त राष्ट्र में कांगो के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत जेनॉन मुकोंगो नगे ने अनौपचारिक मतदान के बाद पत्रकारों से कहा कि उम्मीदवारों को उन सदस्य देशों के स्थायी प्रतिनिधियों के माध्यम से नतीजों की जानकारी दी जाएगी, जिन्होंने उन्हें नामित किया है। उन्होंने कहा कि परिषद ने अगले अनौपचारिक मतदान की तारीख तय नहीं की है और इस बारे में फैसला अगस्त में डेनमार्क की अध्यक्षता के दौरान किया जाएगा। कुल 193 सदस्यीय महासभा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासचिव की नियुक्ति करती है।

सुरक्षा परिषद एक शक्तिशाली लेकिन विभाजित निकाय है जिसके पांच स्थायी सदस्यों-चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका- के पास वीटो का अधिकार है। संयुक्त राष्ट्र के 80 वर्ष के इतिहास में अब तक किसी महिला ने इस संगठन का नेतृत्व नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी संसद में रूस के दोस्तों पर 100% टैरिफ वाला बिल आया, जिनपिंग ने अपना प्लेन अचानक दिल्ली की ओर घुमाया!

Health Tips: सुबह उठते ही क्यों भारी रहता है सिर? ये 6 बड़े Reasons बिगाड़ सकते हैं आपकी Health

Pakistan को बड़ा झटका! Shan Masood चोटिल, West Indies Test में बराबरी की उम्मीदें धूमिल

PM Modi के आपत्तिजनक Deepfake वीडियो: Meta India प्रमुख समेत कई अकाउंट्स पर केस