महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायक बोले- हम राकांपा और कांग्रेस के काम करने के तरीके से नाराज हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

मुंबई। शिवसेना के एक बागी मंत्री ने बुधवार को कहा कि उन्हें पार्टी नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के काम करने के तरीकों से खुश नहीं हैं। महाराष्ट्र में शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार है, जिसमें राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं। शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र के बागी विधायकों का एक समूह बुधवार को सुबह गुवाहाटी पहुंच गया। बागी विधायकों में से एक महाराष्ट्र के मंत्री संदीपन भूमरे ने एक टीवी चैनल से फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘ हमें शिवसेना के नेतृत्व से कोई शिकायत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Naxali Attack in Odisha | ओडिशा के नुआपाडा में नक्सली हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद

इस बीच, शिवसेना के एक अन्य बागी विधायक संजय शिरष्ठ ने एक टीवी चैनल को बताया कि पार्टी के 35 विधायक गुवाहाटी में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ आज शाम तक कुछ और विधायक हमारे साथ आएंगे। हमें तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है।’’ शिरष्ठ ने राज्य के राकांपा और कांग्रेस के मंत्रियों पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उनके ‘‘शत्रुतापूर्ण व्यवहार’’ ने शिवसेना विधायकों को विद्रोह करने के लिए मजबूर कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Apurva Kamble ने जीता FIDE Rapid Chess टूर्नामेंट, Bengaluru में हासिल किए 8.5 अंक

Dewas में School Van पानी भरे अंडरपास में फंसाने वाला चालक गिरफ्तार, सात बच्चे बचाए गए

Nepal Flood में फंसे लोगों के लिए जारी हुए Helpline Number, Uttarakhand ने शुरू की मदद

Haryanvi Singer Ankit Balyan की शामली में गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी