पिता KCR से बगावत! K Kavitha का बड़ा सियासी दांव, Prashant Kishor बनाएंगे नई राह?

By अंकित सिंह | Jan 19, 2026

एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता, तेलंगाना में एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की संभावना पर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से बातचीत कर रही हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। तेलंगाना जागृति नामक सांस्कृतिक संगठन की प्रमुख कविता ने किशोर के साथ पांच दिनों तक अपने नए राजनीतिक उद्यम की व्यवहार्यता पर विचार-विमर्श किया, जिसमें उन्होंने तेलंगाना के राजनीतिक परिदृश्य और संबंधित चिंताओं पर विशेष जोर दिया।

इसे भी पढ़ें: मनरेगा पर घमासान: G Kishan Reddy का आरोप, Telangana Congress फैला रही है 'झूठ'।

निलंबन के बाद से, पूर्व एमएलसी तेलंगाना जागृति के बैनर तले सार्वजनिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उन्होंने सितंबर 2025 में बीआरएस से निलंबन के तुरंत बाद विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे इस महीने की शुरुआत में परिषद के अध्यक्ष गुथा सुखेन्द्र रेड्डी ने स्वीकार कर लिया था। बीआरएस और सत्ताधारी कांग्रेस दोनों पर "भ्रष्टाचार और अनियमितताओं" का आरोप लगाते हुए, कविता ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगी और 2014 में तेलंगाना के गठन के बाद से हुए सभी "अन्यायों" की जांच करेंगी।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के खिलाफ FIR याचिका खारिज करने का ACJM का आदेश रद्द, 29 सितंबर को फिर सुनवाई

CGPSC भर्ती मामले में पूर्व सचिव की जमानत याचिका पर Supreme Court ने CBI से मांगा जवाब

Balotra Municipal Council में BJP के योगेश गहलोत जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद