बीमार पिता से मिलने के लिए मिला पैरोल, दिल्ली दंगों में पुलिसकर्मी पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख का हुआ जोरदार स्वागत, AIMIM नेता ने बताया बहादुर

By अभिनय आकाश | May 27, 2022

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगे के दौरान एक तस्वीर खासा चर्चा में रही थी जब एक मैरुन कलर की टी शर्ट पहने युवक हाथ में पिस्टल लहराता हुआ नजर आया था। बाद में उसी शाहरुख पठान नाम के शख्स की गिरफ्तारी भी हुई थी जिसने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर पिस्टल तान दी थी। अब उसी दिल्ली दंगे के आरोपी शाहरुख का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें भीड़ द्वारा उसका जोरदार स्वागत किया जा रहा है। वहीं भीड़ के सामने शाहरुख हाथ हिलाकर उनका जवाब भी दे रहा है। 

एआईएमआईएम के नेता शेख आदिल आज़मी ने तो शाहरुख़ के साथ दिल्ली दंगों के बाकी दंगाइयों को भी बहादुर का ख़िताब दे दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमें अपने बहादुरों कों खास तोर पर याद करना चाहिए। सरकार जु'ल्म व सितम के खेलाफ आवाज़ उठाने वाले मुस्लिम नौजवानों की बे जा कयादत कों उभरने का मौका न मिल सके और मुसलमान जहनी गुलामी क़ुबूल करले। खालिद सैफी, शरजील ईमाम, उमर खालिद, शाहरुख़ पठान को अपनी दुआओं मे याद रखें। 

प्रमुख खबरें

Siang Project को लेकर अरुणाचल के मंत्री बोले, सुरक्षा और स्थानीय हित दोनों जरूरी

Prabhas के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज? Fauzi के ग्लिम्प्स को लेकर बढ़ी हलचल

Opposition के हमलों के बीच क्या हटेंगे CEC Gyanesh Kumar? जानिए क्या है प्रक्रिया

विपक्षी MPs को बंदूक की नोक पर रोका गया, संजय राउत ने Election Commission पर साधा निशाना