घर पर ही झटपट तैयार करें बच्चों के लिए आलू स्माइली, जानिए रेसिपी

By मिताली जैन | May 22, 2020

बच्चों अक्सर रोटी−सब्जी से दूर भागते हैं और उन्हें हमेशा कुछ नया व मजेदार खाने के लिए चाहिए होता है। इतना ही नहीं, अगर डिश देखने में अच्छी न हो तो बच्चे उसे हाथ भी नहीं लगाते। ऐसे में अगर आपकी समझ में भी नहीं आ रहा है कि बच्चों के लिए अलग क्या बनाएं तो एक बार आलू स्माइली बनाकर देखिए। वैसे तो स्माइली बाजार में आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन वह जेब पर काफी भारी पड़ते हैं तो क्यों न इन्हें घर पर ही झटपट तैयार कर लिया जाए। तो चलिए जानते हैं आलू स्माइली बनाने का तरीका−

सामग्री−

तीन बड़े साइज उबले आलू 

नमक

चार से पांच बड़े चम्मच कार्नफलॉर या अरारोट

ऑयल

स्टॉ व चाकू

विधि− आलू स्माइली बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर उन्हें कद्दूकस कर लें। अब इसे हल्का सा मैश करें और फिर इसमें नमक व कार्नफलॉर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अगर आलू का मिश्रण का हाथों में चिपकने लगे तो हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर फिर इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।

अब एक प्लास्टिक लेकर उसमें आलू का मिश्रण रखें और उसके ऊपर हल्का सा तेल लगाएं। अब बेलन में भी थोड़ा सा तेल लगाकर इसे बेलें। अब एक छोटी कटोरी या कुकी कटर में हल्का सा कार्नफ्लॉर लगाएं और आलू के मिश्रण को काटें। आपकी आलू की टिक्की तैयार है। अब बारी है इसे स्माइली का रूप देने की। इसके लिए एक स्टॉ की मदद से स्माइली की दोनों आंखें तैयार करें। अब स्माइली के लिए एक चाकू या चम्मच के पिछले हिस्से स्माइल बनाएं। इसी तरह सारी स्माइली तैयार करें। 

इसे भी पढ़ें: घर पर स्नैक्स में इस तरह तैयार करें वेज सोया कबाब

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। मीडियम फ्लेम पर आलू की स्माइली को डालें और पलट−पलटकर सेकें। जब यह पूरा गोल्डन हो जाए। तो एक प्लेट में टिश्यू पेपर रखें और तैयार स्माइली को इस प्लेट में निकालें।

आपके आलू के स्माइली तैयार है। बस इन गरमागरम आलू स्माइली को स्वीट चिली सॉस, टोमेटो कैचप या मिंट मेयोनीज के साथ सर्व करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति