प्यार के नाम पर पार्टनर कर रहा दिमागी अत्याचार? Narcissist की हर चाल को पहचानें और रिश्ते से निकलें

By एकता | Oct 07, 2025

कुछ लोग अपनी पूरी ताकत अपने साथी के साथ दिमागी खेल खेलने में लगा देते हैं। ऐसे लोगों को नार्सिसिस्ट यानी आत्ममुग्ध कहा जाता है। ये लोग अपने पार्टनर को अपने कंट्रोल में रखने की कोशिश करते हैं। वो ऐसा क्यों करते हैं, ये बात शायद वही जानते हैं। नार्सिसिस्ट अपने इन खेलों में बहुत माहिर होते हैं, लेकिन आप चाहें तो उनसे बच सकते हैं, बस उनके तरीकों को पहचान लीजिए।

1. गैसलाइटिंग

यह एक तरह का मानसिक उत्पीड़न होता है। इसमें नार्सिसिस्ट आपको आपकी ही बातों या यादों पर शक करवाता है। वो कह सकते हैं कि उन्होंने कुछ कहा ही नहीं या किया ही नहीं, जबकि असल में उन्होंने किया होता है। धीरे-धीरे आप खुद को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि शायद गलती आपकी ही है।

इसे भी पढ़ें: रिश्ते में फीकी पड़ गई है चिंगारी? एक्सपर्ट के 3 उपाय फिर जगा देंगे प्यार का जादू

2. लव बॉम्बिंग

शुरुआत में ये लोग बहुत ज्यादा प्यार और तारीफों की बरसात करते हैं। वे कहते हैं कि आप उनके लिए सबसे खास हैं या आपने जैसा कोई इंसान उन्होंने कभी नहीं देखा। इस तरह वे आपका भरोसा जीत लेते हैं, ताकि बाद में जब वे चालें चलें तो आप समझ ही न सकें कि कुछ गलत हो रहा है।

3. साइलेंट ट्रीटमेंट देना

जब झगड़ा होता है, तो नार्सिसिस्ट आपसे बात करना बंद कर देता है। वो आपकी कॉल, मैसेज तक अनदेखा कर देता है या ऐसा दिखाता है जैसे आप हैं ही नहीं। यह 'शांत रहने' का तरीका नहीं होता, बल्कि आपको सजा देने और कंट्रोल में रखने का तरीका होता है। इससे आप खुद को दोष देने लगते हैं और उनका ध्यान पाने की कोशिश करते हैं।

4. तीसरे का इस्तेमाल कर साथी को जलाना

इस खेल में नार्सिसिस्ट किसी तीसरे इंसान को बीच में लाकर जलन या असुरक्षा पैदा करता है। जैसे वे कह सकते हैं कि उनका पुराना साथी या कोई नया दोस्त उन्हें आपसे ज्यादा समझता है। इससे आपके मन में जलन और तुलना का भाव आता है, और वो खुद को सही साबित कर लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या है PGAD, जिसकी वजह से कहीं भी-कभी भी लोगों का महसूस होने लगता है ऑर्गज्म?

5. विक्टिम कार्ड खेलना

नार्सिसिस्ट अपनी गलती कभी नहीं मानते। जब उनसे सवाल किया जाता है, तो वे दोष आप पर डाल देते हैं या खुद को 'बेचारा' दिखाते हैं। इस तरह वे आपकी सहानुभूति पाते हैं और आप खुद को गलत मानने लगते हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police के घायल कर्मियों के परिजनों ने लगाई Supreme Court से न्याय की गुहार, Jantar Mantar पर प्रदर्शन की अनुमति भी माँगी

कोई छात्र Idiot या अंधभक्त नहीं! Rahul Gandhi को BJP का करारा जवाब, लगाया झूठ बोलने का आरोप

Sawan 2026: सोमवार को Belpatra तोड़ने की मनाही क्यों? जानें Shivpuran के महत्वपूर्ण Rules और मान्यताओं का विश्लेषण

राष्ट्रमंडल खेल: 200 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे साजन प्रकाश, पैरा तैराक फाइनल में पहुंचे